(N/A) एक स्वस्थ पौधे की एक पत्ती को काले कागज से आंशिक रूप से ढका जाता है।
$(B)$ दूसरी पत्ती को सूर्य के प्रकाश में खुला छोड़ दिया जाता है।
$\Rightarrow$ कुछ समय बाद,दोनों पत्तियों में आयोडीन के तनु घोल का उपयोग करके स्टार्च की उपस्थिति की जाँच की जाती है।
$\Rightarrow$ अवलोकन: जो पत्ती प्रकाश में खुली थी,उसमें स्टार्च का निर्माण होता है (यह आयोडीन के साथ नीला-काला हो जाता है)।
$\Rightarrow$ पत्ती का वह भाग जो काले कागज से ढका था,उसमें स्टार्च नहीं बनता है,इसलिए वह आयोडीन के साथ रंग नहीं बदलता है।
$\Rightarrow$ निष्कर्ष: यह प्रयोग दर्शाता है कि प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया,जिससे स्टार्च बनता है,केवल सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ही होती है।