(N/A) एल्युमीनियम:
$1$. एल्युमीनियम की पन्नी (foils) का उपयोग खाद्य पदार्थों को लपेटने के लिए किया जाता है।
$2$. धातु की महीन धूल का उपयोग पेंट और लैकर में किया जाता है।
$3$. एल्युमीनियम अत्यधिक अभिक्रियाशील होने के कारण,क्रोमियम और मैंगनीज को उनके ऑक्साइड से निकालने (निष्कर्षण) में उपयोग किया जाता है।
$4$. एल्युमीनियम के तारों का उपयोग विद्युत चालक के रूप में किया जाता है।
$5$. एल्युमीनियम युक्त मिश्र धातुएं हल्की और बहुत उपयोगी होती हैं।
कॉपर:
$1$. कॉपर का उपयोग विद्युत उद्योग में तारों को बनाने और पानी तथा भाप के पाइपों के लिए किया जाता है।
$2$. इसका उपयोग कई ऐसी मिश्र धातुओं में भी किया जाता है जो धातु की तुलना में अधिक कठोर होती हैं,जैसे पीतल (जिंक के साथ),कांसा (टिन के साथ) और सिक्का मिश्र धातु (निकल के साथ)।