विद्युतऋणता (Electronegativity) क्या है? आवर्त सारणी में इसकी आवर्तिता को समझाइए।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
विद्युतऋणता:
- रासायनिक यौगिक में किसी परमाणु की साझा इलेक्ट्रॉन युग्म को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता को विद्युतऋणता कहते हैं।
$\rightarrow$ यह सीधे मापने योग्य राशि नहीं है।
$\rightarrow$ अमेरिकी वैज्ञानिक लिनस पॉलिंग ने $1922$ में फ्लोरीन को स्वेच्छा से $4.0$ का मान दिया था।
आवर्तिता:
- जब हम आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाते हैं,तो प्रभावी नाभिकीय आवेश में वृद्धि और परमाणु आकार में कमी के कारण विद्युतऋणता बढ़ती है।
उदाहरण: दूसरा आवर्त
तत्व विद्युतऋणता
$Li$ $1.0$
$Be$ $1.5$
$B$ $2.0$
$C$ $2.5$
$N$ $3.0$
$O$ $3.5$
$F$ $4.0$

- जब हम आवर्त सारणी में ऊपर से नीचे जाते हैं,तो परमाणु आकार में वृद्धि और परिरक्षण प्रभाव (shielding effect) के कारण विद्युतऋणता घटती है।
उदाहरण: समूह-$17$
तत्व विद्युतऋणता
$F$ $4.0$
$Cl$ $3.0$
$Br$ $2.8$
$I$ $2.5$
$At$ $2.2$

Explore More

Similar Questions

कोष्ठक में उल्लिखित गुणधर्म के लिए निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है?

$Me_{3}N$, $C_{5}H_{5}N$ और $MeCN$ $(Me = \text{मिथाइल समूह})$ के बीच $N$ की विद्युत ऋणात्मकता का क्रम है:

विद्युतऋणात्मकता के मानों का सही घटता क्रम कौन सा है?

आवर्त सारणी की तीसरी पंक्ति में,$Na$ से $Cl$ तक:

वह तत्व जो अपने किसी भी यौगिक में कभी भी धनात्मक ऑक्सीकरण संख्या नहीं दर्शाता है:

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo