$7 \,m$ ऊँची इमारत के शिखर से,एक केबल टॉवर के शिखर का उन्नयन कोण $60^{\circ}$ है और इसके पाद का अवनमन कोण $45^{\circ}$ है। टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) माना $AB$ एक $7 \,m$ ऊँची इमारत है और $CD$ एक केबल टॉवर है।
$\triangle ABD$ में,$\angle ABD = 90^{\circ}$ और $\angle ADB = 45^{\circ}$ है।
$\tan 45^{\circ} = \frac{AB}{BD}$
$1 = \frac{7}{BD}$
$BD = 7 \,m$।
चूँकि $ABED$ एक आयत है,इसलिए $AE = BD = 7 \,m$ और $ED = AB = 7 \,m$ होगा।
$\triangle ACE$ में,$\angle AEC = 90^{\circ}$ और $\angle CAE = 60^{\circ}$ है।
$\tan 60^{\circ} = \frac{CE}{AE}$
$\sqrt{3} = \frac{CE}{7}$
$CE = 7\sqrt{3} \,m$।
टॉवर की कुल ऊँचाई $CD = CE + ED = 7\sqrt{3} + 7 = 7(\sqrt{3} + 1) \,m$ है।
अतः,केबल टॉवर की ऊँचाई $7(\sqrt{3} + 1) \,m$ है।

Explore More

Similar Questions

एक $1.6 \, m$ ऊँची मूर्ति एक पेडस्टल के शिखर पर खड़ी है। भूमि के एक बिंदु से मूर्ति के शिखर का उन्नयन कोण $60^{\circ}$ है और उसी बिंदु से पेडस्टल के शिखर का उन्नयन कोण $45^{\circ}$ है। पेडस्टल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Difficult
View Solution

एक ठेकेदार बच्चों को खेलने के लिए एक पार्क में दो फिसलपट्टी (slides) लगाने की योजना बना रहा है। $5$ वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए,वह एक ऐसी फिसलपट्टी लगाना चाहती है जिसका शिखर $1.5 \, m$ की ऊँचाई पर हो और भूमि के साथ $30^{\circ}$ के कोण पर झुका हुआ हो,जबकि इससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वह $3 \, m$ की ऊँचाई पर एक अधिक ढाल की फिसलपट्टी लगाना चाहती है,जो भूमि के साथ $60^{\circ}$ का कोण बनाती हो। प्रत्येक स्थिति में फिसलपट्टी की लंबाई क्या होनी चाहिए?

एक पेड़ आंधी के कारण टूट जाता है और टूटा हुआ भाग इस तरह मुड़ जाता है कि पेड़ का शिखर जमीन को छूने लगता है और इसके साथ $30^{\circ}$ का कोण बनाता है। पेड़ के पाद बिंदु की दूरी जहाँ शिखर जमीन को छूता है,$8\, m$ है। पेड़ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

भूमि के एक बिंदु से,जो मीनार के पाद-बिंदु से $30\, m$ की दूरी पर है,मीनार के शिखर का उन्नयन कोण $30^{\circ}$ है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

$1.5 \, m$ लंबा एक लड़का $30 \, m$ ऊँची एक इमारत से कुछ दूरी पर खड़ा है। जब वह इमारत की ओर चलता है,तो उसकी आँखों से इमारत के शिखर का उन्नयन कोण $30^{\circ}$ से बढ़कर $60^{\circ}$ हो जाता है। उसके द्वारा इमारत की ओर तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।

Difficult
View Solution

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo