एक समद्विबाहु त्रिभुज $ABC$ में,जिसमें $AB = AC$ है,$\angle B$ और $\angle C$ के समद्विभाजक परस्पर $O$ पर प्रतिच्छेद करते हैं। $A$ को $O$ से जोड़िए। दर्शाइए कि:
$(i)$ $OB = OC$
$(ii)$ $AO$,$\angle A$ को समद्विभाजित करता है।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) $(i)$ $\Delta ABC$ में,हमारे पास है
$AB = AC$ [दिया है]
$\therefore \angle C = \angle B$ [बराबर भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं]
$\Rightarrow \frac{1}{2} \angle C = \frac{1}{2} \angle B$
या $\angle OCB = \angle OBC$
$\Rightarrow OB = OC$ [बराबर कोणों की सम्मुख भुजाएँ बराबर होती हैं]
$(ii)$ $\Delta ABO$ और $\Delta ACO$ में,हमारे पास है
$AB = AC$ [दिया है]
$OB = OC$ [ऊपर सिद्ध किया गया]
$\angle OBA = \angle OCA$ [चूँकि $\frac{1}{2} \angle B = \frac{1}{2} \angle C$]
$\therefore SAS$ सर्वांगसमता कसौटी का उपयोग करने पर,
$\Delta ABO \cong \Delta ACO$
$\Rightarrow \angle OAB = \angle OAC$ [c.p.c.t. द्वारा]
$\Rightarrow AO$,$\angle A$ को समद्विभाजित करता है।

Explore More

Similar Questions

षट्कोणीय और तारा के आकार की रंगोलियों [देखिए आकृति $(i)$ और $(ii)$] को $1\,cm$ भुजा वाले समबाहु त्रिभुजों से भरकर पूरा कीजिए। प्रत्येक स्थिति में त्रिभुजों की संख्या गिनिए। किसमें अधिक त्रिभुज हैं?

$P$ एक बिंदु है जो $A$ पर प्रतिच्छेद करने वाली दो रेखाओं $l$ और $m$ से समान दूरी पर स्थित है। दर्शाइए कि रेखा $AP$ उनके बीच के कोण को समद्विभाजित करती है।

$\Delta ABC$ एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें $AB = AC$ है। भुजा $BA$ को $D$ तक इस प्रकार बढ़ाया गया है कि $AD = AB$ है (आकृति देखें)। दर्शाइए कि $\angle BCD$ एक समकोण है।

Difficult
View Solution

समकोण त्रिभुज $ABC$ में,$C$ पर समकोण है,$M$ कर्ण $AB$ का मध्य-बिंदु है। $C$ को $M$ से मिलाकर $D$ तक इस प्रकार बढ़ाया गया है कि $DM = CM$ है। बिंदु $D$ को बिंदु $B$ से जोड़ा गया है (आकृति देखें)। दर्शाइए कि:
$(i)$ $\Delta AMC \cong \Delta BMD$
$(ii)$ $\angle DBC$ एक समकोण है।
$(iii)$ $\Delta DBC \cong \Delta ACB$
$(iv)$ $CM = \frac{1}{2} AB$

Difficult
View Solution

एक त्रिभुज के भीतर एक ऐसा बिंदु ज्ञात कीजिए जो त्रिभुज की सभी भुजाओं से समान दूरी पर हो।

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo