(A) $(i)$ टोल्यूनि का $KMnO_4/KOH$ के साथ ऑक्सीकरण करने पर बेंजोइक एसिड $(X)$ प्राप्त होता है,जिसका ब्रोमीनीकरण करने पर $m$-ब्रोमोबेंजोइक एसिड $(Y)$ प्राप्त होता है।
$(ii)$ $CH_3CHO$ टॉलेन अभिकर्मक के साथ अभिक्रिया करके एथेनोइक एसिड $(X)$ देता है,जिसका $LiAlH_4$ द्वारा अपचयन करने पर एथेनॉल $(Y)$ प्राप्त होता है।
$(iii)$ $o$-जाइलीन $(X)$ का ऑक्सीकरण करने पर थैलिक एसिड $(Y)$ प्राप्त होता है।
$(iv)$ बेंजोइक एसिड $NH_3$ के साथ अभिक्रिया करके अमोनियम बेंजोएट $(X)$ देता है,जिसे गर्म करने पर बेंजामाइड $(Y)$ प्राप्त होता है।
$(v)$ थैलिक एसिड $NH_3$ के साथ अभिक्रिया करके अमोनियम थैलेट $(X)$ देता है,जिसे गर्म करने पर थैलेमाइड $(Y)$ प्राप्त होता है।