निम्नलिखित समस्याओं में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी भी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिए।
एक आयत का क्षेत्रफल $9$ वर्ग इकाई कम हो जाता है,यदि उसकी लंबाई $5$ इकाई कम कर दी जाती है और चौड़ाई $3$ इकाई बढ़ा दी जाती है। यदि हम लंबाई को $3$ इकाई और चौड़ाई को $2$ इकाई बढ़ा दें,तो क्षेत्रफल $67$ वर्ग इकाई बढ़ जाता है। आयत की विमाएँ ज्ञात कीजिए।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(A) माना कि आयत की लंबाई $x$ इकाई और चौड़ाई $y$ इकाई है।
क्षेत्रफल $= x y$
प्रथम शर्त के अनुसार:
$(x - 5)(y + 3) = xy - 9$
$xy + 3x - 5y - 15 = xy - 9$
$3x - 5y = 6$ ...$(1)$
दूसरी शर्त के अनुसार:
$(x + 3)(y + 2) = xy + 67$
$xy + 2x + 3y + 6 = xy + 67$
$2x + 3y = 61$ ...$(2)$
वज्र-गुणन विधि का उपयोग करके समीकरण $(1)$ और $(2)$ को हल करने पर:
$\frac{x}{(-5)(-61) - (3)(-6)} = \frac{y}{(-6)(2) - (-61)(3)} = \frac{1}{(3)(3) - (-5)(2)}$
$\frac{x}{305 + 18} = \frac{y}{-12 + 183} = \frac{1}{9 + 10}$
$\frac{x}{323} = \frac{y}{171} = \frac{1}{19}$
$x = \frac{323}{19} = 17$
$y = \frac{171}{19} = 9$
अतः,लंबाई $17$ इकाई और चौड़ाई $9$ इकाई है।

Explore More

Similar Questions

एक आयताकार बगीचे का अर्ध-परिमाप $36\, m$ है,जिसकी लंबाई उसकी चौड़ाई से $4\, m$ अधिक है। बगीचे की विमाएँ ज्ञात कीजिए।

Difficult
View Solution

निम्नलिखित समस्या के लिए रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और प्रतिस्थापन विधि द्वारा उनका हल ज्ञात कीजिए।
दो संपूरक कोणों में बड़ा कोण छोटे कोण से $18^{\circ}$ अधिक है। उन्हें ज्ञात कीजिए।

दिए गए रैखिक समीकरण $2x + 3y - 8 = 0$ के लिए,दो चरों में एक अन्य ऐसा रैखिक समीकरण लिखिए ताकि इस प्रकार बने युग्म का ज्यामितीय निरूपण संपाती रेखाएँ हों।

आइए हम एक उदाहरण लें: अखिला ₹ $20$ लेकर मेले में जाती है और वह चकरी (Giant Wheel) की सवारी करना चाहती है और 'हूपला' (Hoopla) खेल खेलना चाहती है। इस स्थिति को बीजगणितीय और ग्राफीय (ज्यामितीय) रूप में व्यक्त कीजिए।

अनुपातों $\frac{a_{1}}{a_{2}}, \frac{b_{1}}{b_{2}}$ और $\frac{c_{1}}{c_{2}}$ की तुलना करके ज्ञात कीजिए कि रैखिक समीकरणों के निम्नलिखित युग्म संगत हैं या असंगत।
$3x + 2y = 5; \quad 2x - 3y = 7$

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo