आकृति में,$PQ$ और $RS$ दो दर्पण एक-दूसरे के समांतर रखे गए हैं। एक आपतित किरण $AB$ दर्पण $PQ$ से $B$ पर टकराती है,परावर्तित किरण $BC$ पथ के अनुदिश चलती है और दर्पण $RS$ से $C$ पर टकराती है और पुनः $CD$ के अनुदिश परावर्तित हो जाती है। सिद्ध कीजिए कि $AB \parallel CD$ है।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) $(i)$ समांतर रेखाओं पर खींचे गए लंब भी समांतर होते हैं।
$(ii)$ परावर्तन के नियमों के अनुसार,आपतन कोण $=$ परावर्तन कोण।
किरण $BL \perp PQ$ और $CM \perp RS$ खींचिए।
$\because PQ \parallel RS$ [दिया है]
$\therefore BL \parallel CM$ [$\because BL \perp PQ$ और $CM \perp RS$]
और $BC$ एक तिर्यक रेखा है।
$\therefore \angle LBC = \angle MCB$ [एकांतर अंतःकोण] ......... $(1)$
चूंकि,(आपतन कोण) $=$ (परावर्तन कोण)
$\therefore \angle ABL = \angle LBC$ और $\angle MCB = \angle MCD$
$\Rightarrow \angle ABL = \angle MCD$
$\therefore (1)$ से,हमें प्राप्त होता है
$\angle LBC + \angle ABL = \angle MCB + \angle MCD$ [बराबर में बराबर जोड़ने पर]
$\Rightarrow \angle ABC = \angle BCD$
अर्थात,एकांतर अंतःकोणों का एक युग्म बराबर है।
$\therefore AB \parallel CD$।

Explore More

Similar Questions

आकृति में,यदि $\angle PQR = \angle PRQ$ है,तो सिद्ध कीजिए कि $\angle PQS = \angle PRT$ है।

आकृति में,यदि $QT \perp PR$,$\angle TQR = 40^o$ और $\angle SPR = 30^o$ है,तो $x$ और $y$ का मान ज्ञात कीजिए।

यदि एक तिर्यक रेखा दो रेखाओं को इस प्रकार प्रतिच्छेद करती है कि संगत कोणों के एक युग्म के समद्विभाजक समांतर हैं,तो सिद्ध कीजिए कि दोनों रेखाएँ समांतर हैं।

आकृति में,$OP$,$OQ$,$OR$ और $OS$ चार किरणें हैं। सिद्ध कीजिए कि $\angle POQ + \angle QOR + \angle SOR + \angle POS = 360^o$ है।

आकृति में,रेखाएँ $AB$ और $CD$ बिंदु $O$ पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि $\angle AOC + \angle BOE = 70^o$ और $\angle BOD = 40^o$ है,तो $\angle BOE$ और प्रतिवर्ती $\angle COE$ ज्ञात कीजिए।

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo