सत्य या असत्य लिखिए और अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
यदि एक समचतुर्भुज की भुजा $10 \, cm$ है और एक विकर्ण $16 \, cm$ है,तो समचतुर्भुज का क्षेत्रफल $96 \, cm^2$ है।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(A) माना $ABCD$ एक समचतुर्भुज है जिसका एक विकर्ण $AC = 16 \, cm$ है। समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा $10 \, cm$ है।
हम जानते हैं कि समचतुर्भुज के विकर्ण एक-दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं,इसलिए
$OA = OC = 8 \, cm$ और $OB = OD$ है।
$\Delta AOB$ में,$\angle AOB = 90^{\circ}$ है।
अतः,$AB^2 = OA^2 + OB^2$
$\Rightarrow OB^2 = AB^2 - OA^2$
$= (10)^2 - 8^2 = 100 - 64 = 36$
$OB = \sqrt{36} = 6 \, cm$ है।
$DB = 2(OB) = 2 \times 6 = 12 \, cm$ है।
अतः,समचतुर्भुज का क्षेत्रफल $= \frac{1}{2} \times \text{विकर्णों का गुणनफल}$
$= \frac{1}{2} \times 16 \times 12 = 96 \, cm^2$ है।
अतः,दिया गया कथन सत्य है।

Explore More

Similar Questions

पतंगाकार चतुर्भुज $ABCD$ में,$AB = AD = 12 \, cm$,$CB = CD = 17 \, cm$ और $AC = 25 \, cm$ है। इसका क्षेत्रफल और विकर्ण $BD$ की लंबाई ज्ञात कीजिए।

$16\,cm$ भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल,$8\,cm$ भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल का कितना गुना है?

एक खेत का आकार त्रिभुजाकार है। खेत की भुजाओं के माप $51 \,m$,$52 \,m$ और $53 \,m$ हैं,तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ($,m^2$ में)

बताइए कि निम्नलिखित में से प्रत्येक कथन सत्य है या असत्य:
$(1)$ एक वर्ग में,यदि प्रत्येक भुजा की लंबाई $20 \, cm$ है,तो इसके विकर्ण की लंबाई $20 \sqrt{2} \, cm$ होती है।
$(2)$ यदि एक समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा को दोगुना कर दिया जाए,तो त्रिभुज का क्षेत्रफल मूल त्रिभुज के क्षेत्रफल का दोगुना हो जाता है।

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल $=$ ............

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo